कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्य को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी
By Khaskhabar
On
गेवरा कॉलोनी में भेदभाव का लगाया आरोप कोरबा // कोल इंडिया वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों ने गेवरा कॉलोनी का दौरा किया। बोर्ड के सदस्यों ने शक्ति नगर फिल्टर प्लांट, गेवरा कॉलोनी, ऊर्जा नगर कॉलोनी, दीपका कॉलोनी, नेहरू शताब्दी चिकित्सालय और डीएवी पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध जताते हुए सदस्यों […]
गेवरा कॉलोनी में भेदभाव का लगाया आरोप
कोरबा //

इस दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध जताते हुए सदस्यों को खरी-खोटी सुनाई। गेवरा कॉलोनी पहुंचने पर महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। पानी की अनियमित आपूर्ति, नालियों की सफाई में लापरवाही और मच्छरों के प्रकोप को लेकर उन्होंने अपना विरोध जताया। महिलाओं का आरोप था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रबंधन ने उनकी समस्याओं को नजर अंदाज किया। महिलाओं ने प्रबंधन पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया।
महिलाओं का कहना था कि केवल चुनिंदा स्थानों पर ही सुविधाएं दी जाती हैं। वेलफेयर बोर्ड के सदस्यों ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अपनी डायरी में नोट किया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रबंधन के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द समाधान का निर्देश दिया। बोर्ड सदस्यों ने चेतावनी दी कि श्रमिकों और उनके परिवारों की समस्याओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान न होने पर दोबारा निरीक्षण की बात भी कही गई।
वार्ड पार्षद ने बताया कि बिजली, पानी, सड़क और सफाई की खराब व्यवस्था से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। इससे लोगों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान टिंकश्वर सिंह राठौर, शंकर बेहरा, अंकुर गुप्ता और आनंद गुप्ता के साथ सिविल विभाग, विद्युत विभाग सहित सभी संबंधित विभागों के एचओडी उपस्थित थे।
About The Author
Related Posts

Latest News
18 Sep 2025 08:26:26
जांजगीर-चांपा।पावरग्रिड के ग्राम तागा स्थित चांपा उपकेंद्र में हिन्दी पखवाड़े में 17 सितम्बर को कर्मचारियों एवं अधिकारी परिवार के सदस्यों...


