राहत की बारिश के लिए करना होगा इंतजार, फिलहाल तापमान बढ़ने के आसार

रायपुर। सुकमा के रास्‍ते छत्‍तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन दो दिन से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। राज्‍य में व्‍यापक बारिश की स्थिति अब तक नहीं बन पाई है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 जून से ही बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और इसके बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में […]

रायपुर। सुकमा के रास्‍ते छत्‍तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है, लेकिन दो दिन से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। राज्‍य में व्‍यापक बारिश की स्थिति अब तक नहीं बन पाई है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 जून से ही बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और इसके बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मानसून बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।

इधर, मानसून द्रोणिका के प्रभाव से बस्तर क्षेत्र में बारिश के आसार बने हुए है, वहीं अगले तीन दिनों में छत्‍तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बारिश के बिजली भी गिर सकती है।

विभाग के अनुसार 13 जून से ही बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और इसके बाद प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मानसून बड़ी तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। सोमवार को प्रदेश में सबसे गर्म तिल्दा रहा, एआरजी तिल्दा का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद बनी हुई है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका पूर्वी बिहार से नागालैंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। एक विंड शेयर जोन 18 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ ही रहेगा।

रविवार शाम को रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में आंधी तूफान के साथ बारिश भी हुई। इसका प्रभाव सोमवार को मौसम के मिजाज में देखने को मिला और उमस में बढ़ोतरी हो गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम रहा। इसी प्रकार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से उमस भी बनी रहेगी।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप