गला घोंटकर पत्नी की हत्या, पति और देवर गिरफ्तार

0
48
Oplus_131072

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के तरदा गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा हो गया है। जांच में पता चला कि सुनीता ने फांसी नहीं लगाई थी बल्कि उसकी हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया था। पुलिस ने महिला के पति और देवर को गिरफ्तार किया है।

उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के तरदा में मई में यह घटना हुई थी। महिला का शव फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई

हत्या के बाद शव फंदे पर लटकाया

पूछताछ में सुनीता के पति राजू कुर्रे ने बताया कि किसी बात के बाद विवाद को लेकर उसने अपने भाई मनोज कुर्रे के साथ मिलकर पत्नी का गला घोंट दिया था। फिर शव को फंदे पर लटका दिया, जिससे ऐसा प्रतीत हो कि मामला आत्महत्या का है।

मृतका सुनीता के परिजनों ने बताया कि सुनीता की शादी को लगभग 11 साल हो चुके थे और एक 6 साल की बेटी और 4 साल बेटा भी है। बच्चे होने के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पति और घर वालों से अक्सर विवाद होता रहता था। लेकिन आगे सब ठीक हो जाएगा सोचकर वह साथ रह रही थी।