Tuesday, March 4, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

वार्ड 6 निवासी शख्स लोट मारते पंहुचा जनसुनवाई में

देखते रहे कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी

मंदसौर।
कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई में मल्हारगढ़ के ज्ञानेश प्रजापति लौट लगाते हुए अपनी समस्या सुनाने पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय में मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों ने भी उन्हें नहीं उठाया। लौट लगाते हुए जनसुनवाई कक्ष तक पहुंचे। इस दौरान वह मल्हारगढ़ नगर परिषद सीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाता रहा। मल्हारगढ़ के वार्ड 6 के निवासी ज्ञानेश प्रजापति मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय में गेट से लौट लगाते हुए जनसुनवाई कक्ष तक पहुंचे। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी भी देखते रहे।

भ्रष्टाचार के जांच की मांग की कलेक्टर से

आवेदन देकर जांच की मांग- 
ज्ञानेश प्रजापति ने कलेक्टर के नाम आवेदन भी दिया है। इसमें नगर परिषद मल्हारगढ़ में चल रहे निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच की मांग की गई।
शिकायत में कहा गया कि वार्ड 12 में नाला निर्माण में भ्रष्टाचार, वार्ड क्र 4 कायाकल्प योजना का सीसी निर्माण में भ्रष्टाचार, वार्ड 5 आंबेडकर मांगलिक भवन के ऊपर डोम निर्माण की जांच की जाए।
नगर परिषद मल्हारगढ़ में वार्ड 12 नाला निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। इसमें 8 एमएम का सरिया लगाया गया है। घटिया निर्माण के कारण जगह-जगह से नाला टूटने लगा है।
आगे जाकर नाला एक छोटी सी नाली में तब्दील कर दिया गया। इस नाले के अंदर छोटी-छोटी नालियां बनाई गई। नाले का नीचे का फर्श पूरी तरह तड़क गया है। इसमें हो रही बड़ी बड़ी दरारें घटिया निर्माण की कहानी बयां कर रही है।

520c2677-aa36-4778-a1e7-467ea478c149
87e0a10b-c25c-488d-b475-d072caee406d
5838a943-ebb6-47a6-b9f0-f59cb2ccd7bf
3f19c239-6b6c-4bec-adfe-ad7223686620
previous arrow
next arrow

Popular Articles