

लौंग से जुड़े ये अचूक उपाय : जीवन में चल रही मस्याओं से मिलेगा छुटकारा
इस दिन मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है
न्यूज़ डेस्क //
हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है। नवरात्रि का व्रत साल में चार बार रखा जाता है, जिसमें से दो बार प्रत्यक्ष और दो बार गुप्त नवरात्रि आती हैं। शारदीय और चैत्र नवरात्रि को छोड़कर दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। वहीं चैत्र नवरात्रि चैत्र महीने में पड़ती है। इसकी शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है और नवमी तिथि पर समापन होता है। वहीं इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से शुरू हो रही है। इस दिन मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की पूजा की जाती है। जिसमें नवरात्रि की नवमी तिथि 7 अप्रैल 2025 को है। ऐसे में कहा जाता है कि, इस दिन लौंग के कुछ अचूक उपाय किए जाए तो व्यक्ति की सारी मनोकामना पूरी होती है। तो चलिए जानते हैं वो कौन से उपाय हैं।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय
अगर आप भी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो इस चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा को 9 दिन तक रोज दो लौंग का जोड़ा अर्पित करें। साथ ही मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें। लौंग का यह उपाय आपकी मुश्किल को कम कर सकता है।
कर्ज से छुटकारा पाने के उपाय
वहीं अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान हर दिन एक लौंग को जलाकर उसकी राख को मां दुर्गा को अर्पित करें।
घर से नकारात्मकता दूर करेगा ये उपाय
चैत्र नवरात्रि के दौरान 9 दिन तक घर के मेन गेट पर 2 लौंग जलाएं। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और घर में पॉजीटिविटी आती है।