Wednesday, April 23, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

जल संरक्षण के लिए घरों में पेड़ लगाएं और सोख्ता गढ्ढा जरूर बनवाएं : सीईओ

बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिले मंे जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 05 जून से 12 जून तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम तार्री में किया गया। 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे उक्त कार्यक्रम में पौधा वितरण कार्यक्रम का रवाना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। जिसमें रैली के माध्यम से ग्राम में भ्रमण कर लोगों को उनके घर पहुंचकर पौधरोपण हेतु पौधा भेंट किया गया तथा उन्हें पौधा रोपने और उसको सुरक्षित रखने प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से लोगों के द्वारा अपने घरों में स्वेच्छा से बनाए जा रहे सोख्ता गढ्ढा का डाॅ. कन्नौजे ने अवलोकन किया तथा श्रमदान कर, उन्हें जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. कन्नौजे ने ग्राम के तालाब के किनारे सफाई अभियान पश्चात पौधरापेण किया। उन्होंने संबंधितों से कहा कि वे पौधे का ख्याल रखें और उसकी पूरी सुरक्षा करें। पौधरोपण पश्चात् बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को जिला पंचायत के सीईओ ने जल संरक्षण करने की शपथ भी दिलाई और उन्हें अपने आसपास के लोगों को जलसंरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व एवं इसकी उपयोगिता की जानकारी देते हुए सभी लोगों को अपने-अपने घरों में सोख्ता गड्ढा का निर्माण करने तथा जल संरक्षण के पूनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत आकाश सोनी, जनपद पंचायत गुरूर के सीईओ रात्रे, एपीओ मनरेगा ओमप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।

Popular Articles