Sunday, May 11, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें आईं सामने

मुंबई । सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून, 2024 को शादी कर ली। पिछले सात सालों से डेटिंग कर रहे इस जोड़े ने मुंबई में सोनाक्षी के घर पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। अब ये कपल आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल जल्द ही शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी में नजर आने वाले हैं। वहीं उनकी शादी के जश्न में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल होंगे। शादी के बाद सोनाक्षी-जहीर ने पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

Popular Articles