Wednesday, April 23, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

वरुण धवन के घर कभी-भी गूंज सकती हैं किलकारियां

इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स माता-पिता बनने जा रहे हैं। यामी गौतम ने तो बेटे को जन्म दे दिया है। अब निगाहें दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्ढा और वरुण धवन पर अटकी हुई हैं। फैन्स इंतजार कर रहे हैं कि अब इनमें से कौन पहले गुड न्यूज सुनाने वाला है। हालांकि वरुण धवन का नंबर लगता है क्योंकि इन्हें अस्पताल के बाहर देखा गया है। इस दौरान वह अकेले थे। उनके साथ कोई नहीं था। उनकी पत्नी भर्ती हैं क्योंकि उन्हें लेबर पेन हो रहा था। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले एकाध दिन में एक और गुड न्यूज सुनने को मिल जाएगी। दरअसल, वरुण धवन और नताशा दलाल ने 15 हफ्ते पहले ऐलान किया था कि वह माता-पिता बनने जा रहे हैं। वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह नताशा दलाल का बेबी बंप चूमते हुए दिखाई दे रहे थे। घोषाण की थी कि वह भी अब अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दोनों ने 24 जनवरी, 2021 में शादी की थी। और स्कूल के समय से एक-दूसरे के साथ हैं।

Popular Articles