

जांजगीर-चांपा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा 1 मई को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 75 वर्ष (हीरक जयंती) पर पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण जागरूकता को लेकर पूरे राज्य में एक साथ साइकिल संदेश रैली निकाली जा रही है जिसमे सीनियर स्काउट्स एवं गाइड्स और रोवर्स-रेंजर्स बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट, तख्ती के साथ नारा लगाते हुए जागरूकता का संदेश देंगे। इस कड़ी में राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर के मार्गदर्शन में डॉ. सोमनाथ यादव राज्य मुख्य आयुक्त के दिशा निर्देश पर साइकिल संदेश यात्रा निकाली जा रही है।
जिला संघ जांजगीर-चांपा द्वारा शहीद स्मारक अमर जवान कचहरी चौक जांजगीर में 1 मई को प्रातः 7:30 बजे साइकिल संदेश यात्रा को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़वाल, जिला मुख्य आयुक्त श्री हितेश यादव, जिला आयुक्त श्री ए. के. भारद्वाज की उपस्थिति में रवाना किया जावेगा जो नेताजी चौक, लिंक रोड, बीडीएम गार्डन ,विवेकानंद मार्ग होते हुये पुनः कचहरी चौक पहुंचेगी जहां रैली का समापन तथा प्रतिभागियों को सम्मानित
किया जावेगा। जिला सचिव दीपक कुमार यादव ने बताया कि पी.एल. पांडेय सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी, समन्वयक सुरेंद्र कुमार सोनी (डीओसी स्का), स्काउट दल प्रभारी पूरन लाल पटेल डीटीसी, डॉ धनमत महंत, श्रीमती प्रेमलता साहू संयुक्त सचिव, रोवर क्रू प्रभारी केशव साहू रोवर लीडर, अनिल श्रीमती गौरी साहू, अशोक पांडेय स्काउट मास्टर एवं गाइड्स कुमार सिदार, साहू, ओपी लायन्स चाम्पा, गोपेश्वर कहरा अध्यक्षजिला हॉकी संघ, दिनेश चतुर्वेदी फर्स्ट एन सी सी अधिकारी, राजेश राठौर सचिव नेटबॉल संघ का सहयोग मिलेगा। इसके अलावा शासकीय कन्या उमावि जांजगीर, ज्ञानोदय उमावि जांजगीर, ज्ञानदीप उमावि जांजगीर, शा उमावि मड़वा, शाउमावि खोखरा, भारतीय विद्या मंदिर लगरा, पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उमावि क्रमांक 1 जांजगीर, लायंस उमावि चाम्पा, शा उमावि बनारी, शा उमावि कुटरा, शा उमावि किरीत, शा उमावि सिवनी चाम्पा के स्काउट-गाइड, रोवर- रेंजर, जिले के स्काउटर-गाइडर व खिलाड़ियों, युवाओं, खेल संघों व सेवाभावी संस्थाओं के सहयोग से अभियान चलाया जायेगा।