एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत रोपा स्कूली बच्चों ने पौधा

एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत रोपा स्कूली बच्चों ने पौधा

जांजगीर चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आज बम्हनीडीह ग्राम पंचायत सोनाईडीह स्कूल में नारी शक्ति से जलशक्ति अभियान के अंर्तगत स्कूल प्रांगण एवं खेल मैदान में जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों , कर्मचारियों, एवं स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा एक पौधा माँ के नाम पौधारोपण किया गया। […]

जांजगीर चांपा । कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आज बम्हनीडीह ग्राम पंचायत सोनाईडीह स्कूल में नारी शक्ति से जलशक्ति अभियान के अंर्तगत स्कूल प्रांगण एवं खेल मैदान में जनप्रतिनिधियों ,अधिकारियों , कर्मचारियों, एवं स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा एक पौधा माँ के नाम पौधारोपण किया गया। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने अभियान में शामिल किया गया है। इसके अलावा ग्राम देवरी में जागृति महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा मंडल तालाब किनारे मेड पर खाली पड़े जमीन पर वृक्षारोपण  का कार्य किया गया। समूह की महिलाओ ने अपने घर की बाड़ी मे नर्सरी बनाकर पौधा तैयार किया। इनके द्वारा नीम 06 नग, आम 50 नग, करंज 20 नग, पीपल 05 नग, बरगद 05 नग, अर्जुन 10 नग, इस तरह कुल 96 पौधा लगाया गया। इस कार्य मे समूह के सदस्यगण अमीना देवी, इंदल बाई,शांति बाई,राम बाई, साहिन बाई,सीता बाई, विमला, गीता, राजकुमारी, श्यामता, शकुंतला,  काजल करियारे  सहित ग्रामीण शामिल रहे।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप