Wednesday, April 23, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

अधिकारियों को मिली 1 जुलाई से लागू हो रहे तीन नए कानूनों की जानकारी

कोरिया । नवीन न्याय संहिता सुधार पर कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम पर कार्यशाला का आयोजन जिला कलेक्ट्रेटक्ष में आयोजित की गई। जिला अभियोजन अधिकारी हरेन्द्र पाण्डेय ने देश में 1 जुलाई से लागू हो रहे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के उद्देश्य तीनों नए कानूनों की मूल भावना इसके महत्वपूर्ण नवीन प्रावधानों आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।कार्यशाला में अपर कलेक्टर अरूण कुमार मरकाम ने बताया कि 1 जुलाई से तीन नये कानून लागू होंगे। भारतीय दण्ड संहिता एवं कानून की दिशा में यह एक व्यापक परिवर्तन है। इन कानूनों के संबंध में अधिकारियों एवं नागरिकों को जानकारी होना चाहिए। सभी के लिए आवश्यक है कि स्वयं भी इन कानूनों को समझें तथा दूसरों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, उपसंचालक लोक अभियोजन पी.एन खांडेकर, राजस्व अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के अलावा कार्यालय प्रमुख एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Popular Articles