Monday, May 12, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध संबंधों की आशंका पर दूधवाले पर मटन काटने के चापड़ से ताबड़तोड़ हमला

गंभीर रूप से घायल दूध वाले को कराया गया अस्पताल में भर्ती

घटना सिविल लाईन थाना क्षेत्र का

बिलासपुर।
ड्राइवर का काम करने वाले मोहम्मद मोबीन ने पत्नी से अवैध संबंध की आशंका पर दूध वाले को मटन काटने के चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर काट डाला। हमले में गंभीर रूप से घायल दूध वाले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपित ने पत्नी से अवैध संबंध की आशंका पर घटना को अंजाम दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।


सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मरीमाई मंदिर के पास रहने वाला 46 वर्षीय मोहम्मद मोबीन ड्राइवर है। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी बीते डेढ़ महीने पहले घर छोड़कर अपने मायके सिरगिट्टी चली गई है। रविवार की दोपहर 12 बजे मोहम्मद माेबीन अपने घर के पास था। दूध देने वाला पिरैया निवासी 40 वर्षीय जयपाल साहू आया। उसे देखते ही ड्राइवर ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध का आरोप लगाकर धारदार चापड़ से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर अचानक हुए हमले से वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। हमले से लहूलुहान जयपाल वहीं पर गिर गया। हमले के बाद घायल को छोड़कर आरोपी वहां से भाग निकला। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो अभी सामने आया है।

Popular Articles