Sunday, March 9, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

निगम की महिला कर्मियों को पिंक रूम की सौगात, महापौर ने किया लोकार्पण

बेबी फीडिंग समेत मिलेगी कई सुविधाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला कर्मियों को सौगात

बच्चों के खेलने के लिए खिलौने, झूला समेत अन्य सुविधाएं

बिलासपुर//
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निगम प्रशासन ने महिला कर्मियों को तोहफा देते हुए पिंक रूम की सौगात दी है। शुक्रवार को महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने पिंक रूम का लोकार्पण किया,इस अवसर पर निगम कमिश्नर अमित कुमार भी उपस्थित रहें।


नगर निगम कार्यालय में महिला कर्मियों के लिए एक विशेष रेस्ट रूम की आवश्यकता काफी दिनों से महसूस की जा रही थी,जहां महिलाएं आपातकालीन स्थिति में रेस्ट और नव प्रसुताओं को नवजात बच्चें की देखभाल कर सकें। इसके लिए कुछ माह पहले निगम कमिश्नर अमित कुमार ने महिला अधिकारी- कर्मचारियों की बैठक लेकर उनसे समस्या की जानकारी लिया था और उनकी मांग और सुझाव पर त्वरित निर्णय लेते हुए कार्यालय में रेस्ट रूम निर्माण के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज विकास भवन के द्वितीय तल में पिंक रूम महिलाओं को समर्पित कर दी गई। इस अवसर पर महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा की यह एक बहुत अच्छी पहल है महिलाएं अपने कर्तव्यों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और बच्चे की देखभाल भी कर सकेंगी। महिलाओं के लिए रेस्ट रूम और टाॅयलेट होने से स्वच्छता,सम्मान और सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। यह सौगात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिल रही है यह और भी खुशी की बात है। हम सभी महिलाओं को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने की कोशिश करेंगे। महापौर श्रीमती विधानी ने पिंक रूम के लिए एक अलग से आया भी नियुक्त करने के निर्देश दिए है ताकि अगर बच्चे रहें तो उनका ध्यान रखा जा सकें।

बेबी फीडिंग, बच्चों के खेलने और पढ़ने का सामान भी

निगम कार्यालय में बनें पिंक रूम में महिलाएं बेबी फीडिंग करा सकती है,इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए खिलौने,झूला,और चार्ट बोर्ड भी है,जिससे पढ़ाई भी किया जा सकेगा। इसके अलावा पिंक रूम में महिलाओं की सुविधा के लिए टाॅयलेट,सोफा सेट,वातानुकूलित उपकरण समेत सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई है। इसके अलावा विकास भवन में महिलाओं के सभी शौचालयों की मरम्मत एवं सुधार का कार्य किया गया है। सौगात मिलने पर सभी महिला अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा आयुक्त और महापौर का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

विकास भवन में महिला दिवस का आयोजन एवं महिलाओं के कानूनी अधिकार पर 01 दिवसीय कार्यशाला की गई। जिसमें सभी महिलाओं को महापौर श्रीमती पूजा विधानी और आयुक्त अमित कुमार द्वारा सम्मान किया गया। कार्यशाला में सुश्री मंगला देवरस (सेवानिवृत्त प्राध्यापिका), श्रीमती नुपूर उपाध्याय (DSP), अपर आयुक्त श्री खंजाची कुम्हार, संयुक्त सचालक (वित्त) श्रीमती करूणा पाण्डेय, समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती रेणुका पिंगले उपायुक्त दीपिका भगत, जोन कमिश्नर श्रीमती विभा सिंह, सहा. अभियंता श्रीमती वर्षा साहू समस्त नवनिर्वाचित महिला पार्षद जैसे श्रीमती मधुबाला टंडन, श्रीमती केशरी इंगोले, श्रीमती अनिता कश्यप, श्रीमती वंदना चंद्रिकापुरे, श्रीमती कमला पटेल, श्रीमती रूपाली अनिल गुप्ता, श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती सीमा सिंह एवं निगम में कार्यरत सभी महिला अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यकम में सभी अतिथियों, महिला पार्षदों अधिकारियों / कर्मचारियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती मंगला देवरस (सेवानिवृत्त प्राध्यापिका) द्वारा महिलाओं की समाजिक स्थिति पर व्याख्यान दिया गया एवं श्रीमती नुपूर उपाध्याय द्वारा महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर जानकारी दी गई। माननीय महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी द्वारा महिलाओं को अपने परिवार के साथ साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को कैसे सम्पन्न किया जाता है उस संबंध में उद्बोधन दिया गया।

520c2677-aa36-4778-a1e7-467ea478c149
87e0a10b-c25c-488d-b475-d072caee406d
5838a943-ebb6-47a6-b9f0-f59cb2ccd7bf
3f19c239-6b6c-4bec-adfe-ad7223686620
previous arrow
next arrow

Popular Articles