Wednesday, April 30, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

इंडियाज बेस्ट डांसर 4 की जज बनेंगी करिश्मा कपूर

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर, इंडियाज बेस्ट डांसर 4 की जज के तौर पर नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि करिश्मा कपूर इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 को जज करती नजर आएंगी। इससे पहले इस मंच पर सोनाली बेंद्रे जज के तौर पर दिखाई दे रही थी। वहीं शो के पहले और दूसरे सीजन में मलाइका अरोड़ा जज के तौर पर नजर आयी थी। मेकर्स करिश्मा कपूर से बातचीत कर रहे हैं हो सकता है उन्हें इसके लिए फाइनल कर लिया जाए। यदि सबकुछ सही रहा तो करिश्मा कपूर को बाकी अन्य दो जज गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ इंडियाज बेस्ट डांसर 4 को जज करते देखा जाएगा।

Popular Articles