Wednesday, May 14, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की प्रीति पाल ने जीता ब्रॉन्ज

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय प्लेयर्स बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत ने अभी तक कुल 6 मेडल जीत लिए हैं। प्रीति पाल ने महिलाओं की ट्रेक इवेंट में 200 मीटर में (टी35) में कांस्य पदक जीता। इस इवेंट में गोल्ड चीन की जिया झोउ ने जीता है। 23 साल की प्रीति पाल ने अपनी दौड़ पूरी करने लिए कुल 30.01 सेकेंड का समय लिया। चीन की जिया झोउ पहले नंबर पर रही हैं। उन्होंने अपनी दौड़ पूरी करने के लिए 28.15 सेकेंड का समय लिया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। वहीं दूसरे नंबर पर चीन की ही गुओ कियानकियान  रही हैं। उन्होंने 29.09 सेकेंड में दौड़ पूरी की है। भारत की प्रीति पाल का पेरिस पैरालंपिक का उनका दूसरा पदक है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रीति पाल की एक ऐतिहासिक उपलब्धि, क्योंकि उन्होंने पैरालंपिक 2024 में अपना दूसरा मेडल जीता है। महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वह भारत के लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। उनका समर्पण वास्तव में उल्लेखनीय है।

Popular Articles