Friday, April 25, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में हनी सिंह का दिखा मस्तमौला अंदाज

मुंबई । सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली है। शादी के बाद उन्होंने मुंबई में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होस्ट किया। जहां उनकी पार्टी में सलमान खान, अनिल कपूर, रेखा से लेकर इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स जश्न में शामिल हुए। रिसेप्शन पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं, लेकिन इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें आप सोनाक्षी सिन्हा के दोस्त यो यो हनी सिंह को उनका पॉपुलर ट्रैक लाइव गाते देख सकते हैं। इतना ही नहीं कपल हनी सिंह के साथ झूमते नजर आ रहे हैं।

हम सभी जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा को डांस करना कितना पसंद है। कई मौकों पर हमने उन्हें दिल खोलकर डांस करते हुए भी देखा है तो भला अपनी शादी में वो कैसे डांस न करें? वहीं रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ के मशहूर गाने ‘छैया छैया’ पर सोनाक्षी को अपने पति ज़हीर इकबाल के साथ डांस करते देखा गया। वीडियो में डांस के प्रति उनका प्यार साफ झलक रहा है।

Popular Articles