अनाथ आश्रम में 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

अनाथ आश्रम में 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, एक की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनाथ आश्रम के बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक बच्चे की मौत भी हो गई है। वहीं 12 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत बिगड़ने की शुरुआती वजह फूड प्वाइजनिंग बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित […]

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनाथ आश्रम के बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक बच्चे की मौत भी हो गई है। वहीं 12 बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत बिगड़ने की शुरुआती वजह फूड प्वाइजनिंग बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित अनाथ आश्रम में आसपास के जिलों के बच्चों को रखा गया है। बीती रात यहां के बच्चों की तबीयत बिगड़ी, इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई, वहीं 12 बच्चों को चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन सभी बच्चों की हालत स्थिर है और उनका उपचार जारी है।अनाथ आश्रम के बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर आशीष सिंह भी वहां पहुंचे और व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि 12 बच्चों को चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। बीती रात एक बच्चे की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया बच्चों की तबीयत बिगड़ने की वजह फूड प्वाइजनिंग है। सैंपल लिए जा रहे हैं और जांच जारी है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप