राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया कृषि विवि की रिसर्च लैब का अवलोकन

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया कृषि विवि की रिसर्च लैब का अवलोकन

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित आर एच रिछारिया रिसर्च लैब का अवलोकन किया। राज्यपाल डेका ने रिसर्च लैब के अवलोकन के दौरान इसके विभिन्न अनुभागों का भ्रमण किया और विद्यार्थियों व रिसर्च स्कॉलरों के साथ चर्चा की। उन्होंने लैब के माध्यम […]

रायपुर।
राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित आर एच रिछारिया रिसर्च लैब का अवलोकन किया।
राज्यपाल डेका ने रिसर्च लैब के अवलोकन के दौरान इसके विभिन्न अनुभागों का भ्रमण किया और विद्यार्थियों व रिसर्च स्कॉलरों के साथ चर्चा की। उन्होंने लैब के माध्यम से कृषकों के कल्याण को समर्पित अनुसंधान कार्य और नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। राज्यपाल ने चावल के इंडीजिनस किस्मों के बारे में भी जाना और छत्तीसगढ़ में इसको बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा। उन्होंने क्रॉप बायोफार्टिकेशन लैब के अवलोकन के दौरान संजीवनी राइस, जिंको राइस, न्यूट्री रिच राइस जीनोटाइप सहित असम से लाए बम्बू टिश्यू कल्चर को लेकर किए जा रहे नए प्रयोगों को देखा। इस दौरान राज्यपाल ने विश्विद्यालय के छात्र छात्राओं और देश भर से आए प्रशिक्षु विद्यार्थियों से भी आत्मीय चर्चा की। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल भी मौजूद रहे।

Join Khaskhabar WhatsApp Group
Tags:

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप