Sunday, March 9, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

मानसून की विदाई, अभी कुछ इलाकों में होगी बारिश…

भोपाल । मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है। ग्वालियर-चंबल अंचल के जिलों से मानसून विदा ले चुका है। इसके साथ ही अब तापमान भी बढ़ने लगा है। उधर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इसके बाद पूरे मध्य प्रदेश ससे मानसून की वापसी हो जाएगी।

बारिश की गतिविधियां थमने व बादलों छंटने के कारण अब सूरज की तल्खी शहरवासियों को महसूस हो रही है। इसके कारण दिन व रात के तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को शहर में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 5 अक्टूबर के बाद शहर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 4 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिमी बांग्लादेश व उसके समीप वाले हिस्से में 5.8 किमी की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

उससे होकर म्यनमार तक एक द्रोणिका भी जा रही है। इसके प्रभाव से इंदौर में पांच व छह अक्टूबर को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।

520c2677-aa36-4778-a1e7-467ea478c149
87e0a10b-c25c-488d-b475-d072caee406d
5838a943-ebb6-47a6-b9f0-f59cb2ccd7bf
3f19c239-6b6c-4bec-adfe-ad7223686620
previous arrow
next arrow

Popular Articles