Saturday, May 10, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

ग्राम अलगीडांड में उप सरपंच प्रत्याशी धनेश्वरी यादव को मिले 1 वोट

धनेश्वरी यादव भाजपा के चैतमा मंडल अध्यक्ष की है भाभी

पाली विकासखंड के ग्राम अलगीडांड में उप सरपंच का चुनाव सम्पन्न

कोरबा-पाली।
पाली विकासखंड के ग्राम अलगीडांड में उप सरपंच के लिए हुए चुनाव में तीन प्रत्याशियों ने अपना दांव खेला और नामांकन दाखिल किया था। इनमें बड़ा चेहरा भाजपा के चैतमा मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव की भाभी धनेश्वरी यादव और भाजपा बूथ सचिव सुधार कंवर और गौतम कुमार कंवर शामिल रहे। परिणाम आया जिसमें धनेश्वरी यादव को एक वोट प्राप्त हुआ और सुधार कंवर को 8 वोट मिले, गौतम कंवर को 10 वोट मिले। इस तरह से जीत कर अब वे उपसरपंच बन गए।


यहां बताना होगा चैतमा भाजपा मंडल अध्यक्ष की भाभी को उनके खुद का एक मात्र वोट मिलना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह चुनाव दिलचस्प रहा हैं। ग्राम पंचायत का गठन त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था की पहली इकाई है। इसमें एक प्रधान और कुछ सदस्य होते हैं। ग्राम पंचायत के कार्य में ग्राम का विकास, प्रशासनिक कार्यों को संभालना और ग्राम के निवासियों की समस्याओं का समाधान करना शामिल होते हैं।
दूसरी तरफ इस मामले में मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि पूर्व में धनेश्वरी यादव को ही प्रत्याशी तय किया गया था और नामांकन भी जमा कराया गया। लेकिन बदली परिस्थितियों में बूथ सचिव सुधार सिंह ने अपने पास पंच मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने का हवाला दिया और ऐसे में हमने वक्त पर अपना प्रत्याशी सुधार सिंह को बनाकर उसके पक्ष में माहौल बनाया। कहीं ना कहीं चूक हुई है और इसका फायदा दूसरे प्रतिद्वन्दी को मिला है।

Popular Articles