देश से नक्सलियों के उन्मूलन में CRPF की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

देश से नक्सलियों के उन्मूलन में CRPF की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

31 मार्च तक हो जाएगा नक्सलियों का खात्मा – केंद्रीय गृह मंत्री 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस परेड 2025 कार्यक्रम में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिला मुख्यालय पर 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस परेड 2025 कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में […]

31 मार्च तक हो जाएगा नक्सलियों का खात्मा – केंद्रीय गृह मंत्री

86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस परेड 2025 कार्यक्रम में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

नीमच।
मध्यप्रदेश के नीमच जिला मुख्यालय पर 86वें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दिवस परेड 2025 कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश में 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों के पूरी तरह खात्मे का संकल्प केंद्र सरकार ने लिया है और इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्रप्रताप सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने अपने संबोधन में सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों की गौरव गाथा के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि इस बल की कोबरा बटालियन के जवानों की बदौलत देश में नक्सली सिमटकर अब सिर्फ चार जिलों में रह गए हैं। उन्होंने कहा कि ये नक्सली कभी “पशुपति से तिरुपति” तक का हौंसला रखते थे, जो चार जिलों में सिमटकर रह गए हैं।
उन्होंने पूर्ण विश्वास व्यक्त किया कि आगामी 31 मार्च तक देश से नक्सलियों का पूरी तरह खात्मा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने यह संकल्प सीआरपीएफ की क्षमताओं के कारण ही लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कोबरा जवानों की कार्यप्रणाली की बार बार सराहना करते हुए कहा कि जब नक्सलियों काे पता चलता है कि काेबरा जवान उनकी तरफ बढ़ रहे हैं, तो नक्सलियों की रुह कांप जाती है। और अब खासतौर से इन्हीं जवानों की बदौलत देश से नक्सलियों का खात्मा होगा।
शाह ने कहा कि इस बल के कारण दस साल में नक्सली हिंसा में 70 प्रतिशत की कमी आयी है। सीआरपीएफ ने मिशनों पर भी काम किया है। इस बल ने अब तक 2708 विभिन्न पदक हासिल किए हैं। कोरोना काल में भी सीआरपीएफ ने शानदार काम किया। सीआरपीएफ की अन्य अनेक उपलब्धियां हैं। उन्होंने बताया कि वेतन एवं भत्तों में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने एक आयोग का गठन किया है। जवानों की समस्याओं को दूर किया जा रहा है।
शाह ने कहा कि अब सीआरपीएफ में महिलाओं की भर्ती भी हो रही है। इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को विभिन्न वीरता पदक प्रदान किए। उन्होंने भव्य और आकर्षक परेड की सलामी ली। बल के जवानों ने अपनी वीरता का प्रदर्शन भी इस दौरान किया। समारोह में बल के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप