Thursday, May 15, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

मुख्यमंत्री ने दी डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश और प्रदेश के सभी चिकित्सकों को ’नेशनल डॉक्टर्स डे’ की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हर साल महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री भारत रत्न डॉ. बिधानचंद्र राय की स्मृति में उनके जन्मदिन एक जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। मरीजों को नया जीवन देने के कारण डॉक्टर धरती के भगवान माने जाते हैं। इस दिन हम चिकित्सकों की अमूल्य सेवा और समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं।

Popular Articles