मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

राजनांदगांव । राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। शासन के नियमानुसार मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चे तथा 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। एक व्यक्ति घायल है, जिसका […]

राजनांदगांव । राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। शासन के नियमानुसार मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। आकाशीय बिजली गिरने से 5 बच्चे तथा 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। एक व्यक्ति घायल है, जिसका ईलाज किया जा रहा है। वह खतरे से बाहर है।  

Korba Hospital Ad
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शासन के नियमों के तहत मृतकों के परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत सहायता अनुदान राशि तत्काल स्वीकृत की गई। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए। घटना स्थल में आईजी दीपक झा, कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उपस्थित रहे।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Related Posts

Latest News