चंद्रबाबू नायडू 12 को आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे

विजयवाड़ा । तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। अब वह 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले यह कायक्रम 9 जून को होना था। सूत्रों ने यह दावा किया है। नायडू के शपथ लेने की […]

विजयवाड़ा । तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। अब वह 12 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले यह कायक्रम 9 जून को होना था। सूत्रों ने यह दावा किया है।

नायडू के शपथ लेने की तारीख में बदलाव की वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को बताया जा रहा है। वे लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू को अपना त्याग पत्र सौंप दिया था। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी और उनके मंत्रियों का त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया और साथ ही नए सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने का आग्रह किया।

किंग मेकर की भूमिका में हैं चंद्रबाबू नायडू
चंद्रबाबू नायडू एनडीए गठबंधन के लिए एक किंगमेकर्स में से एक बनकर सामने आए हैं। एनडीए ने लगातार तीसरी बार बहुमत पाने का रिकॉर्ड बनया है। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार की पार्टी का गठबंधन की सरकार बनाने में अहम योगदान रहने वाला है। भाजपा इस बार लोकसभा चुनाव में अकेले दम पर बहुमत लाने में सफल नहीं हो सकी है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने इस बार चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने बहुमत हासिल की
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम में टीडीपी ने सबसे अधिक सीटें जीती हैं। 135 सीटें जीत कर टीडीपी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। वहीं, जनसेना ने 21 सीटें जीतीं। भाजपा आठ सीटों पर जीतने में सफल रही। वर्तमान सत्तारूढ़ दल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी मात्र 11 सीटों पर सिमट गई है। वहीं, लोकसभा की अधिकांश सीटें भी एनडीए की झोली में गई हैं।

1996 में पहली बार तेलुगू देशम पार्टी NDA का हिस्सा बनी थी
साल 1996 में टीडीपी पहली बार एनडीए का हिस्सा बनी थी। चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम किया था। इतना ही नहीं, आंध्र प्रदेश में 2014 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी टीडीपी ने भाजपा के साथ लड़ा था, लेकिन 2019 में टीडीपी, एनडीए से अलग हो गई थी।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप