छत्तीसगढ़ में लू की संभावना रायपुर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री
रायपुर । नौतपा का आज नौवां दिन है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। साथ ही रविवार को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म […]
रायपुर । नौतपा का आज नौवां दिन है। छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। साथ ही रविवार को बस्तर संभाग के कुछ जिलों में अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रह है। यहां 45.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दो जून तक लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।

बीते दिनों शनिवार को प्रदेश के कुछ जिलों में लू के हालात बने रहे। साथ ही दिनभर गर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी पड़ी। रात के लगभग 10 बजे तक लोग गर्म हवाओं से परेशान रहे। प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायपुर रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.60 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
About The Author
