सीईओ ने अमृत सरोवर में वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
गरियाबंद । जीवन का है ये आधार, पर्यावरण सुरक्षा करो अपार, दूषित नहीं करना जल, बर्बाद हो जायेगा कल। उपरोक्त कथन को चरितार्थ करते हुये शासन से प्राप्त निर्देश अनुसार जिला गरियाबंद में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों की सहभागिता को जोड़ते हुये वृक्षारोपण के साथ-साथ जल सरंक्षण के उद्देश्यों को जोड़ते […]
गरियाबंद । जीवन का है ये आधार, पर्यावरण सुरक्षा करो अपार, दूषित नहीं करना जल, बर्बाद हो जायेगा कल। उपरोक्त कथन को चरितार्थ करते हुये शासन से प्राप्त निर्देश अनुसार जिला गरियाबंद में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों की सहभागिता को जोड़ते हुये वृक्षारोपण के साथ-साथ जल सरंक्षण के उद्देश्यों को जोड़ते हुये जिला में निर्मित कुल 75 अमृत सरोवरों में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया।

जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ, संगोष्ठी, विचार व्यक्त किया गया तथा वृक्षारोपण का कार्य किया गया। अमृत सरोवर कार्यस्थल में लगभग 980 वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया व 3540 व्यक्तियों ने सहभागिता दर्ज करायी। उक्त कार्यक्रम का क्रियान्वयन गरियाबंद के 05 विकासखण्ड में मनरेगा योजनान्तर्गत निर्मित अमृत सरोवर में किया गया।
About The Author
