Saturday, May 10, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

नहर में गिरी कार, चार लोग थे सवार, तलाश जारी

खरगोन//
सनावद क्षेत्र के नलवा स्थित इंदिरा सागर परियोजान की नहर में अनियंत्रित कार जा गिरी। कार में चार से पांच लोग सवार बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस व अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। खोजबीन शुरू हो गई है। अंधेरा होने के कारण परेशानी आ रही है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार को शाम करीब 5.45 बजे इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहर में अनियंत्रित कार जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में करीब चार से पांच लोग सवार थे। मौके पर सनावद थाना प्रभारी सहित एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। नहर में गिरी कार और लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
आसपास के लोगों के मुताबिक कार तेज गति से जा रही थी। अचानक से पुल के पास से कार नहर में जा गिरी है। उधर, लोगों का कहना है कि सनावद सहित जिलेभर में नहर पर बने पुल पुलियों पर कोई संकेतक नहीं हैं। साथ ही कई जगह मोड़ हैं। इसके चलते वाहन चालक को संभलने का मौका भी नहीं मिल पाता है और वाहन नहर में गिर जाता है।
इसके पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। फिलहाल नहर में पानी का बहाव तेज है। इसके चलते वाहन डूब जाता है। इसमें सवार लोगों का बचना मुश्किल है। क्योंकि पूर्व में हुए हादसों में भी अधिकांश वाहन सवार लोगों की मौत हो चुकी है।

Popular Articles