Sunday, February 2, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, 5 लोगों की मौत

डांग।
गुजरात के डांग जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खाई में गिरने से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
बस मध्य प्रदेश के गुना से 50 पर्यटकों को लेकर त्रयंबकेश्वर दर्शन से लौट रही थी। दुर्घटना सापुतारा घाट मार्ग पर सुबह करीब 4 बजे हुई है। बस के 30 फीट गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया है। शवों का पोस्टमार्टम हो रहा है।


डांग एसपी एस.जी. पाटिल ने बताया कि सुबह करीब 4:00 से 4:15 बजे के बीच सापुतारा से करीब ढाई किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश की एक लग्जरी बस खाई में गिर गई। इसमें 48 यात्री सवार थे। ड्राइवर की गलती की वजह से ये 30 फीट गहरी खाई में गिर गई।
48 यात्रियों में से 5 की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए CHC सेंटर लाया गया है। गंभीर रूप से घायल लोगों को आहवा सिविल अस्पताल रेफर किया गया है।
बस में श्रद्धालु मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिले के थे। सभी लोग महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से दर्शन कर गुजरात के द्वारका जा रहे थे। मरने वाले पांच लोगों में दो महिलाएं और तीन पुरुष हैं।
हादसे में चार मरने वाले लोगों की पहचान
शिवपुरी जिले इंदार थाना के रामगढ़, बिजरौनी के रहने वाले है।
भोलाराम कुशवाह, एजेंट. निवासी रामगढ़, गुड्डी राजेश यादव, रामगढ़, कमलेश वीरपाल यादव, रामगढ़, बृजेंद्र उर्फ पप्पू यादव, बिजरौनी, गुजरात हादसे में शिवपुरी के चार मृतक

[smartslider3 slider="2"]

Popular Articles