CG BREAKING: नदी में बहने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत

CG BREAKING: नदी में बहने से भाजपा कार्यकर्ता की मौत

बिलासपुर । बिलासपुर में अरपा नदी के तेज बहाव में आकर लापता भाजपा कार्यकर्ता का शव बरामद कर लिया गया है। वो 15 किलोमीटर दूर बह गया था। एसडीआर और स्थानीय लोगों की तलाश में 24 घंटे बाद उसकी लाश मिली। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। दोमुहानी निवासी युवक राकेश धीरज (26) भाजपा का कार्यकर्ता […]

बिलासपुर । बिलासपुर में अरपा नदी के तेज बहाव में आकर लापता भाजपा कार्यकर्ता का शव बरामद कर लिया गया है। वो 15 किलोमीटर दूर बह गया था। एसडीआर और स्थानीय लोगों की तलाश में 24 घंटे बाद उसकी लाश मिली। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। दोमुहानी निवासी युवक राकेश धीरज (26) भाजपा का कार्यकर्ता था। बीते गुरुवार को वह अपने रिश्तेदार के दशगात्र में शामिल होने गया था। इस दौरान वो नहाने के लिए अरपा नदी में दोमुहानी के पास एनिकट गया था। धीरज नदी में नहाने के लिए किनारे उतर रहा था।

तभी उसका पैर फिसल गया , जिसके बाद वो पानी की तेज बहाव में आकर गहराई में समा गया। मौजूद लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद एसडीआर की टीम को बुलाया गया।

एसडीआर की टीम भी मौके पर पहुंच कर एनिकट के आसपास युवक की तलाश करती रही। फिर शुक्रवार को भी उसकी तलाश की जाती रही। शाम को मस्तूरी क्षेत्र के पाली गांव के पास युवक के शव को बहते देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी से बांध कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप