Saturday, May 10, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

KORBA : नगरीय निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशी हितानंद ने लगाई हैट्रिक

कोरबा।

जिले में नगरीय निकाय चुनाव अंतर्गत भाजपा के प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल ने लगातार तीसरी बार निगम चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। पिछले कार्यकाल में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष का दायित्व बखूबी निर्वहन करने वाले हितानंद अग्रवाल को इस बार वार्ड नंबर 43 से चुनाव की टिकट दी गई थी। जहां से उन्होंने 1400 से अधिक वोटो से जीत हासिल कर कोरबा नगर निगम मे रिकॉर्ड बनाया है। लगातार तीन बार जीत हासिल करने से इस बार हितानंद अग्रवाल नगर निगम में सभापति के प्रबल दावेदारों की लिस्ट में आ गए हैं।
कोरबा नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने लगातार तीसरी बार शानदार जीत दर्ज की है। वे पूर्व में लगातार 10 वर्षों से वार्ड क्रमांक 35 के पार्षद रहें। 2019 के निगम चुनाव में श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए सभी विपक्षी प्रत्याशियों की जमानत जब्त करवा दी थी, हितानंद की लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा ने बालको के वार्ड क्रमांक 43 कैलाश नगर से अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने अपने रिकॉर्ड को क़ायम रखते हुए इस बार पुनः रिकॉर्ड वोटो से जीत हासिल कर चुनाव में सबसे बड़ी जीत अर्जित की हैं।

Popular Articles