Tuesday, March 4, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

BIG BREAKING : जिले में पूर्व विधायक के घर सहित तीन स्थानों पर आयकर विभाग ने मारा छापा

10 वाहनों में पहुंची है आयकर विभाग की टीम

पूर्व पार्षद पर भी कार्रवाई

सागर।
मध्यप्रदेश में सागर जिलान्तर्गत बंडा से पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष की रेस में शामिल हरवंश सिंह राठौर के मकान पर रविवार सुबह आठ बजे भोपाल से करीब 10 गाड़ियों से आयकर विभाग की टीम पहुंची।
अधिकारियों ने सदर क्षेत्र में स्थित राठौर बंगले पर दबिश दी है। राठौर बंगाले पर छापे की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। टीम ने गेट बंद कर बंगले में सर्वे की कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा आयकर विभाग की सर्वे टीम ने भीतर बाजार निवासी भाजपा के पूर्व पार्षद राजेश केशरवानी व राकेश छाबड़ा के घर भी सर्वे की कार्रवाई की है।

Income Tax Department team reached former BJP MLA Harvansh Singh Rathore's house
Income Tax Department team reached former BJP MLA Harvansh Singh Rathore’s house

गौरतलब है कि हरवंश सिंह राठौर बंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रहे हैं। इसके अलावा वे एक बार जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे। हरवंश सिंह के पिता हरनाम सिंह राठौर उमा भारती के बहुत करीबी थे।
वे जेल मंत्री रहे हैं। वर्तमान में हरवंश सिंह राठौर सागर जिलाध्यक्ष के पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के संबंध में कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

520c2677-aa36-4778-a1e7-467ea478c149
87e0a10b-c25c-488d-b475-d072caee406d
5838a943-ebb6-47a6-b9f0-f59cb2ccd7bf
3f19c239-6b6c-4bec-adfe-ad7223686620
previous arrow
next arrow

Popular Articles