Big Breaking: मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा

0
32



हेमंत ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

रांची।
हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। सीएम चंपाई सोरेन ने बुधवार शाम करीब 7.30 बजे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफे के बाद हेमंत ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपाई 2 फरवरी 2024 को सीएम बन थे। उनका कार्यकाल 152 दिन का रहा।
राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि कुछ दिन पहले मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया। मुझे राज्य की जिम्मेदारी मिली। उन्होंने कहा, ‘हेमंत सोरेन के वापस आने के बाद गठबंधन ने यह फैसला लिया और हमने हेमंत को अपना नेता चुना।’
बुधवार को रांची में सत्ता पक्ष के विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में हेमंत को विधायक दल का नेता चुना गया। चतरा के राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन सीएम पद से त्याग पत्र देंगे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने चंपाई सोरेन के इस्तीफा देने के बाद ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस पार्टी द्वारा एक आदिवासी नेता को मुख्यमंत्री पद से हटाना दुखद है। मुझे यकीन है कि झारखंड के लोग इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करेंगे।