Saturday, May 10, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

धारदार हथियार से की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या

शुक्रवार की रात करीब 8 बजे की घटना

बीजापुर।
नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर गांव में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे के साथ हमलावरों ने हाथापाई की। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना CPRF कैंप से 1 कि.मी. की दूरी पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे उस समय हुई जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी अपने घर में थी। अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घर से बाहर खींचकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान जब लक्ष्मी के बेटे ने बीच बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों के साथ हाथापाई भी हुई। स्थानीय सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि लक्ष्मी पद्दम को नक्सलियों द्वारा पहले भी दो बार धमकियां मिल चुकी थीं, और इस बार भी नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है, और पुलिस प्रशासन घटना की जांच में जुटा हुआ है।

Popular Articles