प्रशासनिक सर्जरी : 41 अधिकारियों के हुए तबादले, देखे किसे सौंपी गई कहाँ की जिम्मेदारियां

प्रशासनिक सर्जरी :  41 अधिकारियों के हुए तबादले, देखे किसे सौंपी  गई कहाँ की जिम्मेदारियां

नए जिलों में सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदेश के प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना है लखनऊ// उत्तर प्रदेश एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां एक साथ कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। प्रदेश सरकार ने 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। देवरिया के एडीएम गौरव श्रीवास्तव […]

नए जिलों में सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

प्रदेश के प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना है

लखनऊ//
उत्तर प्रदेश एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां एक साथ कई अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। प्रदेश सरकार ने 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। देवरिया के एडीएम गौरव श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। ममता मालवीय अपर नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ से एडीएम (वि/रा) मुरादाबाद व जैनेंद्र सिंह उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ से एडीएम (प्रशासन) देवरिया बनाया गया है।
इस बदलाव में बरेली के अपर जिलाधिकारी दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। वहीं, बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को फिरोजाबाद का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अब प्रयागराज का अपर जिलाधिकारी बना दिया गया है। इसके अलावा, हमीरपुर के उपजिलाधिकारी खालिद अंजुम को सीतापुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।
प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को अब बुलंदशहर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को ललितपुर का अपर जिलाधिकारी तैनात किया गया है। अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव को बंदायू का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को रामपुर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है, और जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र, वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी औरय्या, उपजिलाधिकारी प्रयागराज रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी एटा, हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी मेरठ, बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर, उपजिलाधिकारी देवरिया मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी कासगंज बनाया गया है।

Join Khaskhabar WhatsApp Group

About The Author

Latest News

प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता प्लास्टिक के विकल्पों की तलाश करना पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण - डॉ. संजय गुप्ता
सिंगल-यूज प्लास्टिक के कई दुष्प्रभाव हैं, जिनमें पर्यावरण प्रदूषण, वन्यजीवों को नुकसान, और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव शामिल हैं।...
NKH में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 1 जुलाई को
रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे
श्री महाकाल भक्त मंडल कोरबा के तत्वाधान में सभी समाज प्रमुखों के साथ बैठक आहूत
शेयर में आई तेजी, अडानी ने खरीदी एक और कंपनी
सेक्‍स रैकेट : 49 की उम्र में 29 की दिखने की चाहत
जगन्नाथ रथयात्रा में बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप