Tuesday, March 4, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

कक्षा 6वीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा हुई गर्भवती, मचा हड़कंप

बलरामपुर।
जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। 6वीं में पढ़ने वाली 12 वर्षीय छात्रा गर्भवती हो गई है। छात्रा निजी स्कूल के हाॅस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद छात्रा के गर्भवती होने की जानकारी मिली।
जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर के कोरंधा थाना क्षेत्र की यह घटना है। बताया जा रहा है कि 12 वर्षीय आदिवासी छात्रा हाॅस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। हाॅस्टल में एक तरफ लड़के और दूसरी तरफ लड़कियां रहती हैं। बीते दिनों छात्रा की अचानक तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उसे डाॅक्टर के पास लाया गया था। डाॅक्टरों ने जांच करवाई तो पता चला कि छात्रा प्रेग्नेंट है। इस जानकारी के बाद हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी। छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंचे है। पुलिस छात्रा का मेडिकल जांच करवा रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि छात्रा की जान पहचान स्कूल के ही दो लड़कों से है। एक नाबालिग छात्र हाॅस्टल में रहता है और दूसरा बाहर रहता है।
पुलिस इन दोनों छात्रों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

520c2677-aa36-4778-a1e7-467ea478c149
87e0a10b-c25c-488d-b475-d072caee406d
5838a943-ebb6-47a6-b9f0-f59cb2ccd7bf
3f19c239-6b6c-4bec-adfe-ad7223686620
previous arrow
next arrow

Popular Articles