RPF ने रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान

0
22

24 तक चलेगा महिला जागरूकता सप्ताह
कोरबा//
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार 18 से 24 तक महिला जागरूकता सप्ताह चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आरपीएफ कोरबा द्वारा रेलवे स्टेशन में महिला यात्रियों को जागरूक किया गया। महिला बोगी के अलावा महिला प्रतीक्षालय और यात्री विश्रामालय में भी महिला यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले 7 पुरुष यात्रियों के विरुद्ध रेलवे एक्ट की धारा 162 के तहत कार्यवाही की गई।
महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान होने वाली घटनाओं की रोकथाम के हेतु जागरूक किया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी दी।