तेज रफ्तार ट्रक बरपाया कहर, 4 लोगों की मौत

0
261

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम किया

रीवा//
जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहां एक ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला चोरहटा थाना क्षेत्र का है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आक्रोतिश लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। घटना की सूचना मिलते मौके पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाइश दे रही है।
साथ ही चारों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है और साथ ही मामले की जांच कर रही है।