बुक कराने के बाद भी नहीं मिल रहा था सिलेंडर, एक फोन पर हुआ समाधान

0
33
The MLA started the Pragati Yatra https://khaskhabar.news
The MLA started the Pragati Yatra

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान हो रहा है। वार्ड क्रमांक 52 निवासी धनश्याम श्रीवास्तव ने समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने की शिकायत की थी। उन्होनें बताया था कि लगभग 12 दिन पहले गैस सिलेंडर बुक करवाया था। लेकिन इसके बाद भी एंजेसी से सिलंेडर की डिलीवरी नहीं हुई। जिससे इनको परेशानी का सामना करना पड रहा था। उन्होंने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया और जहां से उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग को जानकारी दी गयी। जिसके बाद संबंधित गैस एंजेसी ने इनको 2 घंटे के अंदर सिलेंडर की डिलीवरी मिल गई। समस्या का निदान होने पर श्रीवास्तव काफी खुश है और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति भी आभार जताया।