Tuesday, May 6, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मचा हड़कंप

तीन बेटियों संग फंदे से लटकी मिली मां

ड्यूटी पर गया था पति, पति से पूछताछ कर रही पुलिस

भिवंडी //
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में दुखद घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ सुसाइड कर लिया। भिवंडी पुलिस ने शनिवार सुबह चारो के शव उनके घर से बरामद किए हैं। सभी शव फंदे से लटके मिले हैं।
भिवंडी के फेने पाड़ा क्षेत्र में हुई इस घटना से हर कोई हैरान है। फिलहाल, वहज सामने नहीं आई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्णदेव खराडे ने बताया कि चारो के शव रिकवर कर लिए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पति घर पर नहीं था। देर रात वह ड्यूटी से लौटा तो दरवाजा नहीं खुला, उसने जब गेट तोड़कर अंदर पहुंचा तो चारो को फंदे से लटके देख उसके होश उड़ गए। तुरंत उसने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। साथ ही पति व आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की वजह तलाशी जा रही है। पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला।

Popular Articles